शुक्रवार, 25 मार्च 2022

भारतीय राष्ट्रीय ध्वज से संबंधित महत्वपूर्ण बातें।

 1. भारतीय ध्वज का निर्माण किसने किया?
उत्तर:- स्वतंत्रता सेनानी व कृषि वैज्ञानिक पिंगली वेंकैया ने लगभग पांच वर्ष के अध्ययन के बाद तिरंगे का डिजाइन तैयार किया।

2. तिरंगा को भारत का राष्ट्रीय ध्वज के रूप में कब स्वीकार किया गया?
उत्तर:- 22 जुलाई 1947 को तिरंगा को पूर्ण समर्थन के साथ भारत का राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपना लिया गया।

3. ध्वज अंगीकरण दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर:- 22 जुलाई को, क्योंकि 22 जुलाई 1947 को तिरंगा को भारत का राष्ट्रीय ध्वज के रूप में स्वीकार किया गया था।


4. भारत का राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) को किस चीज का बनाना चाहिए?
उत्तर:- कानूनी तौर पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज खादी का/से बनाया जाना चाहिए।

5. भारत का राष्ट्रीय ध्वज बनाने का अधिकार किसको है?
उत्तर:- भारत का राष्ट्रीय ध्वज बनाने का अधिकार खादी विकास एवं ग्रामोद्योग आयोग को है। 



0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

सदस्यता लें टिप्पणियाँ भेजें [Atom]

<< मुख्यपृष्ठ